कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही… भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी ने ताली पीटी। इस बात का संदेश पूरे देश में दिया कि मन में गद्दारी किसके है। मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है मेरे देश का अंग है।
स्मृति ईरानी, लोकसभा में राहुल पर बरसीं
राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है, आप उसका प्रयोग नहीं कर रहे हो। अगर मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं, वह देश के दिल की आवाज सुनते हैं तो किसकी सुनते हैं- दो लोगों की सुनते हैं। राहुल ने कई बार ये बात दोहराई। स्पीकर ने कई बार राहुल को रोका लेकिन वह नहीं रुके। माननीय सदस्य यह आपका गलत तरीका है, इस तरह का व्यवहार मत कीजिए… स्पीकर ने राहुल को टोका।
राहुल ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता मेघनाद और कुंभकर्ण। वैसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी। लंका को नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था।
इससे पहले राहुल ने अहंकार और नफरत की बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया, हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया मगर आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो भाग में बांट दिया है, तोड़ दिया है। मैंने मणिपुर में रिलीफ कैंप में महिलाओं से बात की… इतने में सत्तापक्ष के सदस्य खड़े हो गए। दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। राहुल ने कहा कि वहां मैंने महिलाओं, बच्चों से बात की, जो हमारे पीएम ने आज तक नहीं किया। एक महिला से मैंने पूछा कि बहन क्या हुआ आपके साथ? कहती है- मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बच्चा था मेरा, मेरे सामने उसे गोली मारी है। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। किसी ने झूठ कहा तो राहुल ने कहा कि झूठ आप बोलते हैं मैं नहीं। शेम-शेम के नारे गूंजने लगे। मुझे डर लगा सब कुछ छोड़ दिया।
राहुल ने कहा कि दूसरे कैंप में एक महिला सामने आई। मैंने पूछा कि तुम्हारे साथ क्या हुआ। जैसे ही मैंने सवाल पूछा, वैसे ही वो कांपने लगी। उसने अपने दिमाग में वो दृश्य देखा और वो बेहोश हो गई। मेरे सामने कांपती हुई बेहोश हो गई। मैंने सिर्फ दो उदाहरण दिए हैं। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है।