Chandrayaan-3 चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का अगला ऑपरेशन 6 अगस्त 2023 को लगभग 2300 बजे के लिए निर्धारित है। बता दें कि चंद्रयान-3 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही अंतरिक्ष यान चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है।