Lok sabha Election 2024 Survey How will be the performance of NDA in Congress ruled states rajasthan chattisgarh karnataka himachal pradesh | Lok Sabha Election 2024 Survey: कांग्रेस शासित इन चार राज्यों में NDA का कैसा रहेगा प्रदर्शन? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा


Lok Sabha Election 2024 Survey: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी बिसात बिछाने में लगी हैं। क्षेत्रीय दल भी अपनी भूमिका को दमदारी से पेश कर रहे हैं। जिससे उन्हें कुछ सही तरजीह मिल सके। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार हैट्रिक मारने की फिराक में लगा हुआ, जिससे केंद्र की सत्ता पर काबिज हुआ जा सके। वहीं INDIA अलांयस के 26 विपक्षी दल पीएम मोदी के रथ को रोकने के लिए आगे आ चुके हैं।

विपक्षी दलों के ‘INDIA’ गठबंधन के बाद इंडिया टीवी सीएनएक्स ने देश चुनावी मूड जानने के लिए एक सर्वे किया है। जिससे जाना जा सके कि आखिर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता का रुख किस तरफ है। इस सर्वे में कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में एनडीए का क्या हाल है? क्योंकि इन राज्यों में कांग्रेस अपने दम पर सत्ता पर काबिज है।

जानिए राजस्थान में NDA का हाल?

राजस्थान की बात करें तो यहां 2019 के चुनाव में मोदी की प्रचंड लहर में बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों जीत दर्ज की थी। जबकि इस बार इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे में एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है, लेकिन अभी भी विपक्षी इंडिया गठबंधन से काफी आगे है। सर्वे मुताबिक, एनडीए को 21 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को कुल चार सीटें पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

NDA को छत्तीसगढ़ में 2019 से कम सीटें मिलने का अनुमान

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। सर्वे में एनडीए को पिछली बार के मुकाबले नुकसान होता दिखाई दे रहा है। 2019 में एनडीए को 9 सीटें मिली थीं। सर्वे के मुताबिक, इस बार एनडीए के खाते में 7 सीट जाती दिख रही हैं। वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया के खाते में चार सीट जाने का अनुमान है। बता दें, छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

हिमाचल में NDA को मिल रहीं तीन सीटें

सर्वे के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में 3 सीटें एनडीए को मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया गठबंधन को एक लोकसभा सीट मिलने की संभावना है। 2019 में एनडीए के खेमे में सभी 4 सीटें गई थीं। बता दें, पहाड़ी राज्य में साल 2022 के आखिर में विधानसभा के चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस को जीत हुई थी। हालांकि, विधानसभा चुनावों का असर लोकसभा में उस तरह पड़ता नहीं दिख रहा है।

कर्नाटक में जानिए NDA का हाल

दक्षिण राज्य कर्नाटक में इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद है। ताजा सर्वे के मुताबिक, एनडीए के खाते में राज्य की 28 में से 20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया गठबंधन के खाते में 7 सीट, जबकि अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के खाते में 26 सीटें आई थीं। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस को 1-1 सीट मिली थी। बता दें, इन चारों राज्यों में लोकसभा की 68 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक, इन 68 सीटों में एनडीए को 51 सीटें मिल रही हैं।



Source link

Leave a Comment