Loksabha Election 2024 Survey Bihar NDA INDIA BJP JDU RJD Congress Seats Latest Opinion Poll PM Modi Nitish Kumar – India Hindi News


Loksabha Election Survey: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अब महज चंद महीनों का ही समय शेष है। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने नए सिरे से गठबंधन बनाए हैं। बीजेपी ने एनडीए का विस्तार किया है तो कांग्रेस, जेडीयू जैसे 26 विपक्षी दलों ने साथ आते हुए ‘इंडिया’ नामक गठबंधन बनाया है। इसके तहत सभी दल एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। आम चुनाव को लेकर एक ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें विभिन्न राज्यों के बारे भी आंकड़े दिए गए हैं। ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ ओपिनियन पोल में बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान है।

ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा बीजेपी को 20, जेडीयू और आरजेडी को सात-सात, एलजेपी (आर) को दो, आरएलपी को एक, कांग्रेस को दो और अन्य को एक सीट मिल सकती है। इस तरह से एनडीए के खाते में बिहार में 24 सीटें जा सकती हैं, जबकि बाकी 16 सीटें विपक्षी गठबंधन को मिल सकती हैं। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो तब जेडीयू और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। उस समय नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ते हुए महागठबंधन में शामिल हो गए थे। इस वजह से बिहार में भी महागठबंधन की सरकार है, जिसमें प्रमुख रूप से आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस, वाम दल शामिल हैं। बता दें कि पिछले 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार में क्लीन स्वीप किया था। कुल 40 में से 39 सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी। इस हिसाब से ओपिनियन पोल के नतीजों में एनडीए को बिहार में झटका लग सकता है। सर्वे के अनुसार, 2024 में एनडीए को राज्य में 24 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा हाल?
ओपिनियिन पोल अभी पूरा प्रसारित नहीं किया गया है। कुल 543 सीटों में से 265 सीटों के ही आंकड़े दिए गए हैं। इसमें से एनडीए 144 सीटें जीत सकती है, जबकि इंडिया अलायंस को 85 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य दल भी 36 सीटें जीत सकते हैं। बाकी के पूरे ओपिनियन पोल का प्रसारण शनिवार को किया जाएगा। आंध्र प्रदेश में 25 सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस को 18, टीडीपी को सात सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए और इंडिया को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है। तेलंगाना की बात करें तो बीआरएस को नौ, एनडीए को छह और इंडिया अलायंस को दो सीटें मिलती दिख रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पांच सीटें बीजेपी, दो सीटें इंडिया अलायंस को मिल सकती हैं। पंजाब में इंडिया अलायंस को सभी 13 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के अनुसार, यहां एनडीए का खाता नहीं खुलेगा। हरियाणा में एनडीए को आठ और इंडिया अलायंस को दो सीटें मिल सकती हैं। झारखंड में एनडीए को 13 और इंडिया अलायंस को एक सीट मिल सकती है। एमपी की बात करें तो 29 में से 24 एनडीए, इंडिया अलायंस को पांच सीटें मिलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से एनडीए सात और इंडिया गठबंधन चार सीटें जीत सकता है।

हमें फॉलो करें

ऐप पर पढ़ें





Source link

Leave a Comment