05:32 PM, 07-Sep-2023
मथुरा-वृंदावन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया है। अधिकारी खुद मंदिर-मंदिर जाकर जायजा ले रहे हैं। उप्र के प्रमुख सचिव और डीजीपी सीधी निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों से हर एक घंटे की रिपोर्ट ली जा रही है।
04:47 PM, 07-Sep-2023
तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ। बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देख मथुरावासी ही नहीं देश-विदेश से आए भक्त भी आनंदित हो उठे। यह नजारा 250 लोक कलाकारों की शोभायात्रा में देखने को मिला।
03:54 PM, 07-Sep-2023
ठा. राधारमण मंदिर के सेवायत पंकज गोस्वामी, अनिल गोस्वामी, ने भी अभिषेक किया। राधारमण मंदिर के सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर आचार्य गोपाल भट्ट गोस्वामी की प्रेरणा से अभिषेक पद्दति का शुभारंभ हुआ। वहीं परंपरा मंदिरों के गोस्वामी सैकड़ों वर्षों से संजोए हुए हैं।
03:37 PM, 07-Sep-2023
ठा. राधारमण मंदिर में सेवायतों ने वेदमंत्रों के मध्य 2100 किलो दूघ, दही, घी, शक्कर, पंचगव्य, सर्वोषधि,गंधाष्टक और बीजाष्टक से ठा. राधारमण महाराज का महाभिषेक विधिविधान पूर्वक किया। आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी एवं सेवायत गोस्वामी बारी-बारी से ठाकुर राधारमण लाल का अभिषेक किया। श्रद्धालु इस नयनाभिराम छवि को निहारने के लिए होड़ मची रही। भगवान के प्राकट्य की खुशी के पल को भगवान के जयकारे लगा रहे थे।
03:14 PM, 07-Sep-2023
ठाकुर राधादामोदर मंदिर में ब्रहस्पतिवार को सुबह साढे दस बजे वेद मंत्रोच्चारों के मध्य ठाकुर जी के चल विग्रह का पंचामृत एवं महौषधि से अभिषेक किया। इसके पश्चात मनमोहक विशेष श्रृंगार दर्शन देर रात तक हुए। ठाकुर राधादामोदर का अभिषेक आचार्य तरुण गोस्वामी, करुण गोस्वामी, आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी एवं पूर्णचंद्र गोस्वामी ने विधिविधान से किया। वहीं गर्भगृह से बाहर मंदिर के जगमोहन में गिरिराज शिला का पंचामृत से सेवायत गोस्वामियों ने अभिषेक किया।
02:44 PM, 07-Sep-2023
गोस्वामीजन ठाकुर राधा रमण मंदिर में ठाकुरजी का किया महाभिषेक

प्राचीन ठाकुर राधा रमण मंदिर में ठाकुरजी का महा अभिषेक करते गोस्वामीजन
– फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में प्रात: से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची है। ठाकुरजी का मंत्रोच्चारों के मध्य महाभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर जयकारों से गुजायमान हो गए। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी।
02:14 PM, 07-Sep-2023
श्री कृष्ण जन्म भूमि के मुख्य द्वार के सामने कलाकार कर रहे नृत्य

अपने कान्हा के जन्म की खुशी में नृत्य करते कलाकार
– फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी आज चहुंओर से कृष्णमय है। भक्त यात्राएं निकाल रहे हैं। गायन कर रहें हैं। मंडली में भजन और कीर्तन कर रहे हैं। श्री कृष्ण जन्म भूमि के मुख्य द्वार के सामने कलाकार नृत्य कर रहे हैं। हर कोई अपने कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
01:21 PM, 07-Sep-2023
मथुरा नगरी में कलाकारों ने निकाली नगर यात्रा

नगर यात्रा में शामिल कलाकार
– फोटो : अमर उजाला
मथुरा नगरी में चहुंओर कृष्ण कृष्ण और सिर्फ कृष्ण सुनाई दे रहा है। जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हैं। इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्म स्थान से नगर यात्रा निकाली गई। इस नगर यात्रा में विभिन्न संस्कृतियों का मेल देखने को मिला। कई राज्यों से आए कलाकारों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
12:59 PM, 07-Sep-2023
श्री कृष्ण जन्म स्थान से बाल कलाकारों ने निकाली नगर यात्रा

नगर यात्रा निकालते बाल कलाकार
– फोटो : अमर उजाला
मथुरा नगरी में चहुंओर कृष्ण कृष्ण और सिर्फ कृष्ण सुनाई दे रहा है। जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हैं। इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्म स्थान से बाल कलाकारों ने नगर यात्रा निकाली।
12:35 PM, 07-Sep-2023
आराध्य के दर्शन को आतुर श्रद्धालु कतार में खड़े

श्री बांके बिहारी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की 500 मीटर लंबी लाइन
– फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में विद्यापीठ चौराहा से लेकर ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की करीब 500 मीटर लंबी कतार लगी हुई है। भक्त हरे कृष्णा हरे कृष्णा जपते हुए आराध्य के दर्शन को आतुर हैं।
12:25 PM, 07-Sep-2023
नंदलाल के स्वागत में ब्रज में निकाली गई शोभायात्रा

नंदलाल के स्वागत में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ। बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देख मथुरावासी ही नहीं देश-विदेश से आए भक्त भी आनंदित हो उठे। यह नजारा 250 लोक कलाकारों की शोभायात्रा में देखने को मिला।
11:46 AM, 07-Sep-2023
शाहबिहारी मंदिर में सेवायतों ने आराध्य का पंचामृत से किया अभिषेक

शाहबिहारी मंदिर में आराध्य का पंचामृत से अभिषेक करते सेवायत
– फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के प्रत्येक मंदिर में लल्ला के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वृंदावन के शाहबिहारी मंदिर में सेवायतों ने कान्हा का पंचामृत से अभिषेक किया।
11:18 AM, 07-Sep-2023
वृंदावन में पार्किंग व्यवस्था
- यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
- शिवा ढाबा के सामने, पानीगांव पुलिस चौकी के पास, पैराग्लाइडिंग पार्किंग। पानी गांव पशु पैठ (बड़े वाहन बस, इत्यादि)। पवन हंस हैलीपैड, मंडी पार्किंग, दारुक पार्किंग, टीएफसी मैदान पार्किंग।
मथुरा शहर से वृंदावन जाने वाले वाहनों की पार्किंग-
- टीएफसी मैदान पार्किंग, चौहान पार्किंग, मंडी पार्किंग, आईटीआई कॉलेज पार्किंग (समस्त प्रकार की बड़ी बसें/ट्रैवलर), पागल बाबा अस्पताल की खाली भूमि गांव धौरेरा (चार पहिया वाहन)
- एनएच-19 छटीकरा से वृंदावन की ओर आने वाले वाहनों की पार्किंग
- माता वैष्णों देवी मंदिर के सामने पार्किंग संख्या एक और दो और तीन (बड़े वाहन), रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन), रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग, हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग (ई-रिक्शा स्टैंड), प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग, जादौन पार्किंग (वीआईपी पार्किंग)।
- एनएच-19 थाना जैत कट से वृंदावन आने वाले वाहनों की पार्किंग
- रामताल चौराहा के पास खाली भूमि (बड़े वाहन बस/ट्रैवलर, कार), छह शिखर तिराहा के पास पार्किंग (कार)।
10:25 AM, 07-Sep-2023
वृंदावन के लिए यह रहेगी व्यवस्था

वृंदावन के एक चौराहे पर लगी वाहनों की कतार
– फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित मार्ग –
- छटीकरा से वृंदावन की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जाएगा।
- वैष्णो देवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन वृंदावन की ओर नहीं जाएंगे।
- रुक्मिणी विहार गोल चक्कर से वृंदावन की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ शैया से आगे सभी भारी वाहन और कार प्रतिबंधित रहेंगी।
- वृंदावन कट, पानीगांव से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन नहीं जाएंगे।
- पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग-वृंदावन की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानीगांव चौराहा से सौ-शैया वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पुलिस चौकी जैत के पास कट से एनएच-2 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच-2 से भारी वाहन/हल्के वाहन, सुनरख रोड/वृंदावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
- गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से वृंदावन की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
10:10 AM, 07-Sep-2023
श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने वालों की गाड़ियों की यहां होगी पार्किंग
वीवीआईपी/वीआईपी के वाहनों की पार्किंग नगर पालिका पार्किंग, पोतरा कुंड के पश्चिम में। यमुना एक्सप्रेस-वे/वृंदावन की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने वाले वाहनों की पार्किंग आईटीआई, पीएमबी पॉलिटेक्निक स्कूल, राजेश सैनी का खाली प्लाट, आरके ज्वैलर्स के खाली प्लाट (जयसिंहपुरा पार्किंग) में, गोकुल रेस्तरां/एनएच-19 से मसानी आने वाले वाहनों की पार्किंग आरएसएस संस्था के सामने, गोविंद मित्तल का प्लॉट गोकुल रेस्तरां के पास, आईएसबीटी बस अड्डा, नयति अस्पताल की खाली भूमि पर होगी।
इसी तरह गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहा से भूतेश्वर आने वाले वाहनों की पार्किंग भूतेश्वर फायर सर्विस पार्किंग, नगर निगम मार्केट कृष्णा नगर बिजलीघर के पास होगी। एनएच-19 होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले वाहनों की पार्किंग मंडी परिसर में होगी। यमुना एक्सप्रेस-वे होकर लक्ष्मी नगर होकर आने वाले वाहनों की पार्किंग जीआईसी इंटर कालेज, रामलीला मैदान पर होगी।
टाउनशिप चौराहा गौकुल बैराज से आने वाले वाहनों की पार्किंग सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज, कलेंसी इंटर कॉलेज के मैदान पर होगी। एनएच-19 थाना हाईवे की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ पर होगी। एनएच-19 जयगुरुदेव कट से बस स्टैंड से आने वाले वाहनों की पार्किंग रेलवे मालगोदाम स्थित खाली मैदान पर होगी। वहीं, मीडिया के वाहनों की पार्किंग केजेएस गेट संख्या-1 के पास (मुख्य द्वार) पर होगी।