MP BJP Jan Ashirwad Yatra Photos Update; Shivraj Singh Chouhan JP Nadda | VD Sharma | सनातन पर स्टालिन के बयान पर राहुल गांधी से सवाल- क्या ये आपकी रणनीति का हिस्सा है


सतनाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले BJP जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने जा रही है। रविवार को इसका आगाज भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट क्षेत्र से होने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वे चित्रकूट पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने पहले भगवान कामतानाथ के दर्शन किए।

नड्‌डा का ढाई महीने में यह मध्यप्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 27 जून को कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए भोपाल आए थे। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चित्रकूट विधानसभा (सतना जिला) से यात्रा शुरू करानी थी, लेकिन वे अब 5 सितंबर को मंडला से महाकौशल क्षेत्र और श्योपुर से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की यात्राओं का शुभारंभ करेंगे।

BJP पहली बार मध्यप्रदेश में एक साथ 5 यात्राएं निकालने जा रही है। पहले चरण की यात्रा सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से शुरू होगी। 17-18 दिन में ये यात्राएं 10,543 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ इन यात्राओं का समापन होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आ सकते हैं।

जेपी नड्‌डा का भाषण अपडेट्स

  • ‘हम देश के काम में जुटे हैं। यह एनडीए का गठबंधन पूरी ताकत से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में लगा है। अभी मुंबई में कुछ परिवारवादी गठबंधन I.N.D.I.A के सदस्य, ये घमंडिया गठबंधन है। इसके लोग मुंबई में जमा हुए। ये घमंडिया गठबंधन हमारी संस्कृति, धर्म पर बहुत गहरा आघात करने का प्रयास कर रहे हैं। ये अलायंस का सबसे बड़ा घटक डीएमके है। इस दल के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बेटा उदयनिधी स्टालिन सनातन धर्म को समाप्त करने का उद्घोष करता है। ऐसे घमंडिया परिवारवादी अलायंस को रहने देने का अधिकार है क्या? क्या घमंडिया गठबंधन की ये सोची-समझी रणनीति है कि सनातन धर्म को समाप्त करो।
  • ‘राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि मोहब्बत की दुकान में हिंदू धर्म और सनातन धर्म के खिलाफ नफरत का सामान कहां और कैसे बिका। ये जहर आप पैदा कर रहे हैं, यही आपकी मोहब्बत की दुकान है। आपकी मोहब्बत की दुकान नफरत फैलाने वाला काम कर रही है। पहला सवाल- जो उदयनिधि स्टालिन ने कहा वो घमंडिया गठबंधन का रणनीति का हिस्सा है? क्या आप मुंबई में ये रणनीति बनाकर उतरे हैं। दूसरा सवाल- क्या आप आने वाले चुनाव में सनातन धर्म को समाप्त करने का मुद्दा लेकर जनता के बीच जाने वाले हैं?’
  • ‘मध्यप्रदेश स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, प्रधानमंत्री स्वमित्व योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश नंबर 1 है। कमलनाथ ने पीएम आवास योजना को डिरेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। योजना की लिस्ट दिल्ली पहुंचने नहीं दी। इसके बाद भी तीन साल में शिवराज सिंह ने मेहनत कर आवास योजना को नंबर 1 पर पहुंचाया।’
  • ‘1998 में पहली बार प्रदेश में मंत्री बना। जब देश के आंकड़े आते थे, तो उसमें कहा जाता था कि हम स्वच्छता, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, हर तरीके से हम पिछड़े हैं। मैं पूछा करता था कि इतनी मेहनत करते हैं कि मेरे प्रदेश के आंकड़े तो अच्छे हैं, इसके बाद भी हम कैसे पिछड़े हैं। बताया जाता था कि कुछ बीमारू राज्य हैं। ये राज्य विकास को नीचे खींचकर ले जाते हैं। आज बीमारू राज्य में शामिल मध्यप्रदेश विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा हो गया है।’
  • ‘मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2002 में 11 हजार 171 रुपए थी। यह आज साल की 1 लाख 40 हजार रुपए हो गई है। 2002 में 60 हार किलोमीटर की सड़कें बनी थी। आज 5 लाख किलोमीट से ज्यादा सड़कें हैं। 2002 में मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 620 सीट थीं, आज 4 हजार से ज्यादा प्रति वर्ष हो रही है। 310 कॉलेज थे, आज 536 हैं। इंडस्ट्रियल एरिया 23 से बढ़कर 112 हुए हैं। 0.6% उद्योगिकरण बढ़कर 24% तक पहुंचा है।’
  • ‘हमारे कामों को जन-जन तक पहुंचाना जन आशीर्वाद का मकसद है। विश्वास है कि MP की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा। हम फिर कमल खिलाएंगे। कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने एक रिपोर्ट कार्ड आपके सामने रखी। हम जनता को बताएंगे कि कैसे 20 साल पहले का मध्यप्रदेश था। आज मध्यप्रदेश का परिवर्तन हुआ है। MP उत्तम राज्य के रूप में आगे बढ़ा है। इसके लिए शिवराज सिंह को बधाई।’
चित्रकूट पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कामतानाथ मंदिर में पूजा की। साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

चित्रकूट पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कामतानाथ मंदिर में पूजा की। साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

CM बोले- कांग्रेस गंदगी फैला रही, झूठे वादों में मत आना

CM शिवराज ने कहा, ‘कांग्रेस के लोग झूठ बोलते रहे कि कर्ज माफ करेंगे। किसानों को इन्होंने डिफॉल्टर बना दिया। एक महीने से पानी नहीं गिरा। किसान चिंतित हैं, लेकिन फिक्र मत करना। आपको संकट से मुक्त कराएंगे।’ CM ने कहा, ‘कमलनाथ ने तो सारी योजनाएं बंद कर दीं। कांग्रेस गंदगी और भ्रम फैला रही है। गंदे आरोप लगा रही है। पहले उसने 900 वादे किए। एक भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस के झूठे वादों के झांसों में मत आना।’

नर्मदा मां का पानी मंदाकिनी में संगम कराएंगे

CM ने कहा, ‘नर्मदा मां का पानी नागौद की ओर से आने वाला है। नागौद से पानी को दौरी सागर में छोड़ेंगे। नहरे बनाकर सीधे मंदाकिनी नदी में नर्मदा मां का पानी मिला दिया जाएगा। नर्मदा और मंदाकिनी मैया का संगम होगा।’ CM ने कहा, ‘संघर्ष का शंख फूंक दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी केवल भारत के नहीं, पूरी दुनिया के नेता हैं। कांग्रेस ने 50-60 साल राज किया। तब डाकुओं का आतंक था। हमारी सरकार आई तो सारे डकैतों का सफाया कर दिया।’

MP BJP के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘2003 में कांग्रेस के मिस्टर बंटाधार का मध्यप्रदेश में दौर था। भाजपा ने इस मध्यप्रदेश को विकसित बनाया। भगवान श्रीराम ने इस भूमि से संकल्प लिया था कि कैसे राक्षसी शक्तियों का इस देश के अंदर अंत होगा। आज जन आशीर्वाद की शुरुआत इस संकल्प भूमि से हो रहा है।’

ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो एयरपोर्ट पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को रिसीव किया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी स्वागत किया।

ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो एयरपोर्ट पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को रिसीव किया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी स्वागत किया।

कब और कहां से शुरू होंगी जन आशीर्वाद यात्रा

  • 3 सितंबर: पहली यात्रा चित्रकूट से शुरू होगी। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी।
  • 4 सितंबर: दूसरी यात्रा नीमच से शुरू होगी। रतलाम-मंदसौर की विधानसभाएं कवर करेगी। शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
  • 5 सितंबर: तीसरी यात्रा मंडला से शुरू होगी। जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। अमित शाह इसकी शुरुआत करेंगे।
  • 5 सितंबर: इसी दिन चौथी यात्रा की शुरुआत श्योपुर के बड़ौदा नगर से अमित शाह करेंगे।
  • 6 सितंबर: पांचवीं यात्रा खंडवा से शुरू होगी। बुरहानपुर, खरगोन की भी विधानसभाओं को कवर करेगी। नितिन गडकरी शामिल होंगे।
बांदा (UP) के सांसद आरके पटेल ने जेपी नड्‌डा को गदा भेंट किया। इससे पहले जेपी नड्‌डा 27 जून को भोपाल में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए थे।

बांदा (UP) के सांसद आरके पटेल ने जेपी नड्‌डा को गदा भेंट किया। इससे पहले जेपी नड्‌डा 27 जून को भोपाल में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए थे।

भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय से जन आशीर्वाद यात्राओं के लिए 5 रथ शनिवार को रवाना किए गए।

भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय से जन आशीर्वाद यात्राओं के लिए 5 रथ शनिवार को रवाना किए गए।

ये भी पढ़िए…

210 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी यात्रा

भोपाल में एक हफ्ते पहले ही जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी। साथ बैठै केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी भूपेंद्र सिंह। (लेफ्ट टू राइट)

भोपाल में एक हफ्ते पहले ही जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी। साथ बैठै केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी भूपेंद्र सिंह। (लेफ्ट टू राइट)

BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पांचों यात्राएं 10543 किलोमीटर चलकर कुल 210 विधानसभाएं कवर करेंगी। भोपाल और आसपास की विधानसभाएं समापन पर कवर की जाएंगी। इन यात्राओं का 998 स्थानों पर स्वागत होगा। इस दौरान कुल 678 जन सभाएं होंगी। इनमें 211 बड़ी सभाएं होंगी। यात्राओं में केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे। पढ़िए पूरी खबर

27 जून को भोपाल आए थे जेपी नड्‌डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच पर कहा कि वे आज कार्यकर्ताओं के सवालों के भी जवाब देंगे, तो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने तालियों से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच पर कहा कि वे आज कार्यकर्ताओं के सवालों के भी जवाब देंगे, तो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने तालियों से स्वागत किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 27 जून को भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पढ़िए पूरी खबर



Source link

Leave a Comment