Parliament Monsoon Session 2023 Live लोकसभा स्पीकर को मनाने में जुटी कांग्रेस राज्यसभा में PM के बचाव पर भड़के धनखड़


Parliament Monsoon Session 2023 Live दिल्ली सेवा अधिकार से संबंधित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक-2023 पर आज लोकसभा में चर्चा होगी। इसके संबंध में भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है। विपक्षी दल जहां सदन में पीएम मोदी के बयान की मांग पर अड़े हैं तो वहीं सरकार चर्चा की बात कह रही है। हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ रहा है।

इस बीच बीते दिन सरकार ने लोकसभा में दिल्ली सेवा अधिकार से संबंधित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक-2023 पेश किया। विधेयक पर आज सदन में चर्चा होगी, जिसके लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है।

Last modified on: 3 August 2023

3 August 2023 – 11:49:52 AM

Parliament Monsoon Session 2023 Live: खरगे के बयान पर भड़के धनखड़

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने खरगे के बयान पर गहरी नाराजगी जताई। खरगे ने सभापति द्वारा पीएम का बचाव करने की बात कही। इस पर सभापति ने कहा कि उन्हें पीएम का बचाव करने की जरूरत नहीं है। धनखड़ ने कहा कि मुझे किसी का बचाव करने की जरूरत नहीं है। मुझे संविधान, आपके अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है। 

3 August 2023 – 11:37:52 AM

Monsoon Session 2023 Live मणिपुर पर चर्चा के लिए राज्यसभा के सभापति ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई

राज्यसभा के सभापति ने मणिपुर पर चर्चा के लिए आगे का रास्ता खोजने के लिए सदन के नेताओं को 1 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मेरा सुझाव है कि सदन को तब तक के लिए स्थगित कर देना चाहिए।

3 August 2023 – 11:23:34 AM

Lok Sabha Live लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही आज फिर शुरू होते ही स्थगित हो गई है। सदन में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित की गई है।

3 August 2023 – 11:21:38 AM

Parliament Monsoon Session 2023 Live ओम बिरला आज फिर संसद नहीं आए

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज फिर संसद नहीं आए। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सभापति से इसपरआग्रह किया कि वह अध्यक्ष से लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता फिर से शुरू करने का अनुरोध करें। अधीर रंजन ने कहा कि ओम बिरला हमारे संरक्षक हैं और उन्हें सदन आना चाहिए।  सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वह कांग्रेस नेता का संदेश विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंचाएंगे।

3 August 2023 – 11:15:13 AM

संसद के बाहर ज्ञानवापी मामले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

संसद के बाहर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के ज्ञानवापी मामले पर आए फैसले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर हो या मस्जिद, वह सबका एक ही है। आप उसे मंदिर में देखें या मस्जिद में, कुछ फर्क नहीं है। हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण करने की अनुमति दी ही।

3 August 2023 – 11:03:16 AM

भाजपा विपक्ष को बांटना चाहती हैः अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझ कर पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा न कराकर, दिल्ली सेवा विधेयक बीच में लाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को बांटना चाहती है, लेकिन हमने अपना रुख बना लिया है। 

3 August 2023 – 10:45:46 AM

केसी वेणुगोपाल ने मणिपुर और नूंह हिंसा पर भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली सेवा विधेयक, मणिपुर की स्थिति और हरियाणा हिंसा पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल भाजपा ने लोकसभा में केवल हंगामा किया। वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं और संसद का मजाक उड़ा रहे हैं।

3 August 2023 – 10:32:42 AM

Parliament Monsoon Session 2023 Live सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने भाजपा पर हमला बोला

सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने कहा कि दिल्ली (सेवा) विधेयक भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ एक विधेयक है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक दिखाता है कि भाजपा संविधान की कितनी परवाह करती है। हम इस विधेयक का पुरजोर विरोध करेंगे।

3 August 2023 – 10:18:08 AM

Lok Sabha Live: डीएमके सांसद टीआर बालू बोले- हम निश्चित रूप से दिल्ली विधेयक का विरोध करेंगे

दिल्ली सेवा विधेयक पर डीएमके सांसद टीआर बालू ने कहा कि हम निश्चित रूप से दिल्ली विधेयक का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध किया जाना चाहिए।

3 August 2023 – 10:12:27 AM

Monsoon Session 2023 Live सुशील कुमार गुप्ता ने नूंह हिंसा पर राज्यसभा में नोटिस दिया

आप सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा के नूंह में हिंसा का मुद्दा उठाने के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया। लोकसभा सांसद नामा नागेश्वर राव ने तेलंगाना और देश में बाढ़ के प्रभाव के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

3 August 2023 – 9:49:41 AM

Parliament Monsoon Session 2023 Live AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली अध्यादेश बिल भारत के संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा पिछले 25 सालों से दिल्ली में चुनाव हार रही है, इसलिए वे दिल्ली सरकार के अधिकार छीन रहे हैं।

3 August 2023 – 9:29:19 AM

मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

3 August 2023 – 9:18:39 AM

मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

राजद सांसद मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा ने सदन में मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

3 August 2023 – 9:03:38 AM

Lok Sabha Live ये विधेयक भी आज होंगे पेश

आज राज्यसभा में उठाए जाने वाले विधायी कार्यों में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2023, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 पेश करना शामिल है।

3 August 2023 – 8:58:57 AM

Monsoon Session 2023 Live आज इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन बिल होगा पेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन (कमांड, कंट्रोल एंड डिसिप्लिन) बिल, 2023 पेश करेंगे।

3 August 2023 – 8:49:26 AM

Parliament Monsoon Session 2023 Live डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल होगा पेश

केंद्र सरकार आज संसद में पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल, 2019 पेश करेगी। केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले दिनों ही इसे मंजूरी दी है। बिल को विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया था। विचार-विमर्श के बाद संयुक्त समिति ने अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी थी।

3 August 2023 – 8:43:02 AM

Parliament Monsoon Session संसद की कार्यवाही को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता तैयार करेंगे रणनीति

संसद की कार्यवाही को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए इंडिया गठबंधन के दलों के नेता आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में सुबह 10 बजे बैठक करेंगे।

3 August 2023 – 8:39:25 AM

Parliament Monsoon Session 2023 Live दिल्ली अध्यादेश पर आज चर्चा, भाजपा ने व्हिप जारी किया

लोकसभा में आज दिल्ली अध्यादेश पर चर्चा होगी। विधेयक पर चर्चा से पहले भाजपा ने आज के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है।





Source link

Leave a Comment