Parliament Monsoon Session LIVE Updates दिल्ली बिल पर 18 वोटों से बदला राज्यसभा का गणित 10 जनपथ से निकले राहुल गांधी


Parliament Monsoon Session LIVE News Updates लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास होने के बाद सरकार आज इसे राज्यसभा में पेश करेगी। इस बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज सभी की निगाहें लोकसभा में उनकी सदस्यता वापसी पर रहेगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। संसद के मानसून सत्र के कई दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। आज भी विपक्ष मणिपुर, नूंह और दिल्ली सेवा विधेयक पर हंगामा कर सकता है। बीते दिनों लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास हो गया है, जिसे सरकार आज राज्यसभा में पेश करेगी। इसके लिए भाजपा ने आज अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

 इस बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज सभी की निगाहें लोकसभा में उनकी सदस्यता वापसी पर रहेगी।

Last modified on: 7 August 2023

7 August 2023 – 10:45:30 AM

Rahul Gandhi Live 10 जनपथ के बाहर जश्न शुरू

लोकसभा सचिवालय द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने पर दिल्ली में 10 जनपथ के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।

7 August 2023 – 10:40:36 AM

राघव चड्ढा बोले- विधायी प्रक्रिया के साथ न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली बिल का विरोध करेंगे

आप सांसद राघव चड्ढा का ने कहा कि आम आदमी पार्टी और आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम विधायी प्रक्रिया के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से इस विधेयक को रोकेंगे। यह दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को गुलाम बनाने वाला विधेयक है।

7 August 2023 – 10:38:19 AM

Rahul Gandi in Lok Sabha राहुल की संसद सदस्यता बहाल हुई

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी हैं।

7 August 2023 – 10:25:42 AM

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी है। 

7 August 2023 – 10:22:20 AM

Parliament Monsoon Live कांग्रेस ने बताया राहुल की सदस्यता वापस नहीं मिली तो क्या करेंगे

 Parliament Monsoon Live कांग्रेस ने राहुल की सदस्यता वापस नहीं मिलने पर विरोध जताने की बात कही है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने आदेश की कॉपी समेत सभी दस्तावेज दे दिए हैं। हम आज लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो विरोध भी करेंगे।

7 August 2023 – 10:15:40 AM

Parliament Live मनिकम टैगोर बोले- लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता पर जल्द ले सकते फैसला

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने 26 घंटे में राहुल गांधी की अयोग्यता पर फैसला किया था। अब चूंकि यह सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है, मुझे उम्मीद है कि अध्यक्ष शीघ्र कार्रवाई करेंगे। 

7 August 2023 – 9:54:58 AM

Parliament Session AAP सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस के दो सांसदों ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

AAP सांसद राघव चड्ढा, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर और सैयद नसीर हुसैन ने सदन में मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

7 August 2023 – 9:50:53 AM

Parliament Monsoon Session प्रमोद तिवारी बोले- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता आज बहाल हो सकती है

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है, मुझे उम्मीद है कि नियमों के मुताबिक लोकसभा स्पीकर आज राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर देंगे।

7 August 2023 – 9:47:37 AM

Parliament Monsoon Session LIVE वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी का दिल्ली बिल पर सरकार को साथ

दिल्ली सेवा बिल पर सरकार के लिए राहत की खबर है। दो प्रभावशाली क्षेत्रीय पार्टियों वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी ने अपने 18 वोट सरकार को देने की बात कही है। इसके साथ ही राज्यसभा में भी दिल्ली अध्यादेश पारित होना लगभग तय है। 

7 August 2023 – 9:41:28 AM

आप का भाजपा पर हमला

दिल्ली सेवा विधेयक पर AAP सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि यह एक प्रायोगिक विधेयक है, जिसे भाजपा दिल्ली से शुरू कर रही है। जहां भी गैर-भाजपा सरकारें हैं, वहां भाजपा इसी तरह इस विधेयक को पेश कर राज्य सरकार को कमजोर करेगी। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टियां इसका विरोध करेंगी।

7 August 2023 – 9:31:40 AM

Parliament Monsoon Session LIVE राहुल गांधी दिल्ली के 10 जनपथ से निकले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के 10 जनपथ से निकल चुके हैं। आज राहुल की लोकसभा में सदस्यता वापसी पर फैसला हो सकता है।

7 August 2023 – 9:28:26 AM

Parliament Live अश्विनी वैष्णव आज लोकसभा में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 पेश करेंगे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आज लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 पेश करेंगे।

7 August 2023 – 9:23:58 AM

Parliament Monsoon Session LIVE आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सेवा बिल को पेश करना अयोग्य बताया

संसद के नियम 66 और 67 के तहत आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने राज्यसभा में दिल्ली सरकार सेवा बिल, 2023 के खिलाफ नोटिस दिया। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार यह बिल सदन में पेश किए जाने के अयोग्य है ।

7 August 2023 – 9:22:02 AM

Parliament Monsoon Session संसद में आज ये विधेयक होंगे पेश

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज लोकसभा में अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023 पेश करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भीा आज लोकसभा में फार्मेसी (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज लोकसभा में मध्यस्थता विधेयक, 2023 पेश करेंगे।

7 August 2023 – 9:12:56 AM

Delhi Services Bill Live भाजपा ने अपने सभी सांसदों के लिए आज जारी किया है व्हिप

Delhi Services Bill Live दिल्ली सेवा विधेयक के राज्यसभा में आज पेश किए जाने के चलते भाजपा ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

7 August 2023 – 9:08:11 AM

Parliament Monsoon Session LIVE राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा विधेयक

लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास होने के बाद केंद्र सरकार आज इसे राज्यसभा में पेश करेगी। इसपर आज भी हंगामे के आसार हैं।





Source link

Leave a Comment