Satna News: पहाड़ी पर ले जाकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी


भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यह हवस के दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की को पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। यह मामला जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर एक गांव का है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब खून से लथपथ होकर नाबालिग लड़की अपने घर पहुंची।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजन उसे लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये दोनों शारदा प्रबंध कमेटी के सदस्य हैं।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस

पीड़िता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

मन पीड़ा से भरा है: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मैहर की बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। मन पीड़ा से भरा हुआ है। व्यथित हूं, मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई अपराधी बचना नहीं चाहिए। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए।

घटना को कमल नाथ ने बताया शर्मनाक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश में आए दिन शर्मनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। मासूमों के दुष्कर्म, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग पर अत्याचार की घटनाएं आज प्रदेश की छवि बन गई हैं। यहां कानून-व्यवस्था नहीं बची है। उन्होंने पीडि़ता का बेहतर इलाज कराने और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Posted By Achyut Kumar



Source link

Leave a Comment