Why Anju Get Plot As Gift in Pakistan Businessman Told Reason Nasrullah Love Story – India Hindi News


ऐप पर पढ़ें

Anju Get Plot as Gift: पाकिस्तान अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने गई अंजू ने धर्म परिवर्तन करते हुए इस्लाम कबूल लिया। साथ ही, नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया। हालांकि, आधिकारिक रूप से अंजू और नसरुल्लाह ने इससे इनकार किया है, लेकिन स्थानीय मीडिया में इसकी पुष्टि की गई है। इस्लाम धर्म अपनाने और निकाह करने के बाद अंजू के सामने गिफ्ट्स की झड़ी लग गई है। पाकिस्तान के बिजनेसमैन ने उसके नाम प्लॉट करने का ऐलान किया है। साथ ही, उसे चेक भी दिए गए हैं। बिजनेसमैन और पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को 10 मरला का प्लॉट, 50 हजार का चेक और अन्य गिफ्ट दिए हैं। उन्होंने इसकी वजह भी पत्रकारों से बताई है। 

एक पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अब्बासी कहते हैं कि नसरुल्लाह ने हाल ही में अंजू उर्फ फातिमा से शादी की है। अंजू ने इस्लाम धर्म भी अपना लिया है। इस्लाम में उसका स्वागत है। अब उसका ससुराल है पाकिस्तान में है। जब कोई दूसरे देश में जाता है तो सबसे बड़ी दिक्कत उसके घर की होती है। हमारा एक पार्क सिटी प्रोजेक्ट है। हमने उसमें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की अप्रूवल लेकर अंजू के नाम दस मरला का प्लॉट देने का फैसला लिया है। अंजू के बारे में सारा डेटा गूगल से लिया गया है। बाकी छोटे मोटे तोहफे हैं, जिसमें एक चेक भी है। हमने यह इसलिए किया कि ताकि इन्हें यह अहसास न हो कि इस्लाम कबूल करने के बाद कोई मुश्किलल आ रही है। अंजू पाकिस्तान को अपना घर समझें। यही एक छोटी सी कोशिश हमारी तरफ से की गई है।

बता दें कि अंजू अपने पति अरविंद और बच्चों को बिना बताए हाल ही में पाकिस्तान चली गई थी। वहां पर उसने नसरुल्लाह से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई है। दोनों का प्री वेडिंग शूट भी सामने आया था, जिसने तहलका मचा दिया। वहीं, अंजू का भारत में रहने वाला पति अरविंद काफी दुखी है। अरविंद कुमार ने कहा है कि अंजू किसी से शादी नहीं कर सकती क्योंकि कागजों पर वह अब भी उसकी पत्नी है। 2007 में शादी करने वाले कपल की बेटी भी है और जैसा कि अरविंद ने दावा किया है, उसने अंजू को अपनी मां के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। अरविंद ने बताया कि 20 जुलाई को अंजू ने कहा कि वह अपने दोस्तों से मिलने जयपुर जा रही है। बाद में परिवार को पता चला कि वह वाघा के रास्ते सीमा पार कर पाकिस्तान में है। फिर उनकी फोटो और वीडियो के साथ नसरुल्लाह से शादी की खबरें सामने आईं।



Source link

Leave a Comment